सीहोर। मतदाता विशेष सघन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर सीहोर एसडीएम तन्मय वर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। मतदाता नामावली मेपिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पांच अन्य बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
सीहोर विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम छतरपुरा बीएलओ प्रवीण श्रीवास्तव पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं, धरमसिंह वर्मा (ग्राम जानपुर बावडिया), गोविंद सिंह झलावा (ग्राम शेखपुरा), सुनील गिरोठिया (मतदान क्रमांक 240, सीहोर) और विश्वजीत राय (मुंगावली) को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।
Read More : Navratri 2025 Kanya Pujan : जानें कन्याओं की उम्र के अनुसार महत्व, शुभ मुहूर्त और पूरी पूजा विधि
सूत्रों के अनुसार, निवार्चन नामावली का गहन पुनरीक्षण 2025 के डाटा को वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली से मेपिंग कर रहा है। इस कार्य में राजस्व विभाग और बीएलओ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन कुछ बीएलओ द्वारा समय पर डाटा निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया गया।
एसडीएम तन्मय वर्मा ने कहा कि चुनाव और मतदाता नामावली की पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार सीहोर नगर अमित सिंह ने बताया कि कार्य में गंभीरता दिखाना बीएलओ की प्राथमिक जिम्मेदारी है और निलंबन तथा नोटिस का उद्देश्य अन्य अधिकारियों को सचेत करना भी है।
Read More : MP News : रीवा के शाहपुर में नदी से मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
इस कार्रवाई से जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में अनुशासन और समय पर डाटा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।











