सालासर बालाजी में आज की भव्य मंगला आरती, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

0
336
सालासर बालाजी
सालासर बालाजी

सालासर धाम (राजस्थान)। मंगलवार प्रातःकाल सालासर बालाजी मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच मंगला आरती संपन्न हुई। सूर्योदय से पहले ही मंदिर प्रांगण “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गूंज उठा। शंख-घंटों की मधुर ध्वनि और आरती की लौ ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

सुबह की आरती में शामिल होने हजारों श्रद्धालु देशभर से पहुंचे थे। दर्शन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि सालासर धाम की मंगला आरती के दर्शन करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मंगल कार्य सिद्ध होते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here