नई दिल्ली| शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो चुकी है। देशभर में भक्तजन मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं और 9 दिनों तक व्रत रखेंगे। व्रत केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह शरीर को डिटॉक्स करने और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने का एक अवसर भी माना जाता है।
हालांकि, व्रत के दौरान लोग कुछ ऐसी डाइट गलतियां कर बैठते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि फास्टिंग के दौरान 5 गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।
Read News : IT Sector : झटके में 63 हजार करोड़ स्वाहा! H-1B वीजा फीस बढ़ोतरी से IT कंपनियों के शेयर गिरे
जानें व्रत के दौरान कौन-सी 5 गलतियां न करें
-
जरूरत से ज्यादा साबूदाना खाना
व्रत में लोग साबूदाना से बनी खिचड़ी, वड़ा, डोसा खूब खाते हैं। लेकिन इसमें स्टार्च अधिक होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है और थकान ला सकता है। -
प्रोटीन की अनदेखी
चूंकि व्रत में दाल, अनाज और नॉन-वेज नहीं खाया जाता, प्रोटीन की कमी हो जाती है। ज्यादातर डाइट कार्ब और फैट पर आधारित होती है, जिससे सुस्ती और कमजोरी आ सकती है। इसलिए प्रोटीन के विकल्प ज़रूर शामिल करें।
Read News : Indore Crime News : पति की बीमारी से परेशान महिला ने घर में लगाई फांसी, बेटी ने देखी दर्दनाक वारदात…
4. एक ही तरह का भोजन बार-बार खाना
अक्सर लोग व्रत में रोज़ कुट्टू के आटे का चीला या समक चावल की खिचड़ी खाते हैं। इससे पोषण संतुलित नहीं रह पाता और बोरियत भी होती है। विविधता जरूरी है।
5. हर डिश में आलू डालना
आलू स्टार्च से भरपूर होते हैं। अगर इन्हें हर डिश में डाल दिया जाए तो ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है और शरीर थका-थका महसूस करने लगता है।
6. पैक्ड व्रत स्नैक्स पर निर्भर रहना
बाजार में मिलने वाले ‘फास्टिंग चिप्स’ और ‘नमकीन’ तलकर बनाए जाते हैं और खराब तेल में फ्राई होने के कारण सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।











