Thursday, May 14, 2026
28.1 C
Raipur

Mauganj Water Tank Collapse : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी जल जीवन मिशन की टंकी: टेस्टिंग के दौरान ताश के पत्तों की तरह ढही 30 फीट ऊंची संरचना, कलेक्टर ने सहायक यंत्री और ठेकेदार पर की बड़ी कार्रवाई

Mauganj Water Tank Collapse : रिपोर्टर: विकास बघेल/मऊगंज/नईगढ़ी | 27 मार्च 2026 मऊगंज जिले के जनपद पंचायत नईगढ़ी अंतर्गत ग्राम खटखरी में शुक्रवार तड़के विकास के दावों की पोल खुल गई। यहाँ जल जीवन मिशन के तहत हाल ही में निर्मित एक 30 फीट ऊंची पानी की टंकी टेस्टिंग के दौरान भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि यह हादसा सुबह के वक्त हुआ जब वहां भीड़ नहीं थी, वरना जनहानि हो सकती थी। मलबे की चपेट में आने से एक जेसीबी चालक बाल-बाल बच गया। इस घटना ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, खटखरी में इस पानी की टंकी का निर्माण कार्य हाल ही में पूरा हुआ था और पिछले एक सप्ताह से इसका परीक्षण (टेस्टिंग) किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह जैसे ही टंकी को उसकी पूरी क्षमता तक पानी से भरा गया, ढांचा पानी का दबाव सहन नहीं कर सका और देखते ही देखते जमींदोज हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी में पहले से ही लीकेज की समस्या थी, जिसे छिपाने के लिए आनन-फानन में मरम्मत की गई और दोबारा पानी भरा गया। कमजोर नींव और घटिया निर्माण सामग्री के कारण पूरी संरचना ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 30 फीट ऊंचे और भारी-भरकम ढांचे को महज 8-10mm के पतले सरियों पर खड़ा किया गया था। मानकों की सरेआम अनदेखी करते हुए घटिया सीमेंट और रेत का उपयोग किया गया। नियमानुसार इतनी बड़ी संरचना के लिए जिस मजबूती और तकनीकी मापदंडों की आवश्यकता होती है, ठेकेदार और विभागीय इंजीनियरों ने उसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। ग्रामीणों ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। कलेक्टर मऊगंज ने इसे गंभीर लापरवाही और सरकारी धन का दुरुपयोग मानते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में प्रभारी सहायक यंत्री ए.पी. तिवारी, संबंधित उपयंत्री और ठेकेदार शिवेंद्र कुमार तिवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिरी है। कार्यपालन यंत्री (PHE) संजय पाण्डेय ने भी मौके का निरीक्षण कर तकनीकी खामियों की पुष्टि की है। वर्तमान में मलबे को हटाने और पूरे प्रोजेक्ट की दोबारा समीक्षा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories