Saturday, April 4, 2026
29.4 C
Raipur

Mungeli Crime : चौंकाने वाली हत्या की गुत्थी सुलझी, व्हाट्सएप पर भेजा फोटो, बोला – “इसे रास्ते से हटा दो, 50 हजार दूंगा”, नशे में धुत सुपारी किलर ने कर दी गलत युवक की हत्या

Mungeli Crime : मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक चौंकाने वाली हत्या की गुत्थी सुलझी है। यहां एक पूर्व सोसायटी प्रबंधक ने अपने दुश्मन की हत्या के लिए व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर 50 हजार की सुपारी दी, लेकिन शराब के नशे में धुत्त सुपारी किलर ने गलती से दूसरे युवक को मौत के घाट उतार दिया।

Mungeli Crime : यह घटना 10 सितंबर को फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दाबों में हुई थी। रात करीब 9 बजे नवोदय विद्यालय के पास दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें हेमप्रसाद नामक युवक की मौत हो गई, जबकि हेमचंद घायल हो गया और किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।

Mungeli Crime : व्हाट्सएप से शुरू हुई साजिश

Mungeli Crime : पुलिस जांच में सामने आया कि तरवरपुर धान खरीदी केंद्र के पूर्व प्रबंधक नेतराम साहू ने पप्पू साहू नामक युवक से रंजिश के चलते उसे मरवाने की साजिश रची थी। उसने अपने साले सुनील साहू को सुपारी दी और पप्पू की तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजते हुए कहा – “इसे खत्म कर दो, 50 हजार दूंगा।”

Mungeli Crime : तीन दिन की तैयारी, फिर हमला

Mungeli Crime : सुनील ने अपने दोस्त शुभम पाल, गौकरण साहू और एक नाबालिग को साथ मिलाया। सभी आरोपी 3 दिन तक नेतराम के घर चातरखार में रुके और 10 सितंबर की शाम को लोहे के पाइप और बाइक की नंबर प्लेट हटाकर निकल पड़े।

Mungeli Crime : गलत पहचान, गलत हत्या

Mungeli Crime : नेतराम ने हमलावरों को फोन कर बताया कि टारगेट शराब पी रहा है, बाइक पास में खड़ी है। आरोपी वहां पहुंचे, दो युवकों को बैठे देखा, और जब पूछा गया – “तुममें से पप्पू कौन है?”, जवाब मिला “हम पप्पू नहीं हैं।” बावजूद इसके, सुनील और शुभम ने हेमप्रसाद पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Mungeli Crime : पूरी साजिश का हुआ खुलासा

Mungeli Crime : हत्या के बाद आरोपी मुंगेली होते हुए बिलासपुर भाग निकले। लेकिन पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सटीक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 10 दिन में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Mungeli Crime : गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री

नेतराम साहू (43) – मुख्य साजिशकर्ता
सुनील साहू (20) – सुपारी किलर
शुभम पाल (18)
गौकरण साहू (20)
एक नाबालिग बालक

Mungeli Crime : पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लोहे की पाइप, मृतक का मोबाइल, लूटी गई बाइक और नेतराम की बोलेरो गाड़ी बरामद की है। सभी के खिलाफ फास्टरपुर थाना में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस केस को सुलझाने में थाना प्रभारी गिरिजाशंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी सुशील कुमार बंछोर समेत पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories