M.P News : पांच दिन बैंकिंग की मांग पर आर-पार की लड़ाई! 27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल

भोपाल: सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच चल रहा गतिरोध अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है। इंडियन बैंकस् एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच हुई ताजा वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों ने 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

देशभर में ठप रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

हड़ताल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। कैश ट्रांजैक्शन, चेक क्लियरेंस, काउंटर सेवाएं और अन्य शाखा आधारित सेवाएं बाधित हो सकती हैं। हालांकि एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सीमित रूप से चालू रह सकती हैं, लेकिन किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Read More : मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित IPS अधिकारी अभिषेक तिवारी का इस्तीफा, प्रशासन में हलचल

भोपाल में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

हड़ताल के समर्थन में भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बैनर-पोस्टर के साथ सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि लंबे समय से पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

IBA से वार्ता रही बेनतीजा

बैंक यूनियनों और इंडियन बैंकस् एसोसिएशन के बीच हुई बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। यूनियनों का कहना है कि अन्य सरकारी और कॉरपोरेट सेक्टर में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू है, लेकिन बैंक कर्मियों पर अतिरिक्त कार्यभार डाला जा रहा है। इससे कार्य-जीवन संतुलन प्रभावित हो रहा है।

आर-पार की लड़ाई का ऐलान

बैंक कर्मचारी संगठनों ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लंबी अवधि की हड़ताल और चरणबद्ध आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।

ग्राहकों को पहले से तैयारी की सलाह

हड़ताल को देखते हुए बैंक यूनियनों ने आम जनता से अपील की है कि जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें। वहीं, बैंक प्रबंधन ने भी ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग करने की सलाह दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories