मुंबई। मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर पांच साल के बच्चे का शव मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
Read news : RAIPUR CRIME : शासकीय जमीन में लाखों की धोखाधड़ी, जमीन दलाल पुनाराम साहू गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, यह घटना ट्रेन संख्या 22537 एलटीटी-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में हुई। बाथरूम में रखे कूड़ेदान से बच्चे का शव बरामद हुआ। शव देखकर यात्री दहशत में आ गए और तुरंत रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे को पहले किडनैप किया गया था। इस अपहरण में बच्चे का मौसेरा भाई ही शामिल था।
रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अपहरण और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।













