Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

M.P में बदला मौसम मिज़ाज! दिन में गर्मी, रात में ठंड… दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बढ़ेगा असर

भोपाल : राजस्थान में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पंजाब-हरियाणा सीमा पर बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब मध्य प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। बादलों की आवाजाही के कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं, रात और सुबह के समय ठंड अभी भी बरकरार है। प्रदेश का अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे: तापमान सामान्य से ऊपर

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं दिखा, लेकिन कई जिलों में यह सामान्य से 1.8 से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा और सागर संभाग में दिन हल्के गर्म और सुबह-रात ठंडी महसूस हुई।

Read More : Bharat Bandh : देशभर में आज किसानों का चक्का जाम, स्कूल-कॉलेज से लेकर बैंक तक यहां जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

सबसे ठंडा स्थान बना कल्याणपुर

न्यूनतम तापमान की बात करें तो शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

  • पचमढ़ी: 7.4°C

  • करौंदी (कटनी): 8.4°C

  • अमरकंटक व मंदसौर: 9.1°C

  • खजुराहो: 9.2°C

पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा (13°C), जबकि जबलपुर और उज्जैन में 13.5°C तथा भोपाल-इंदौर में 13.6°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं—पहला 13 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी के आसपास हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इनके असर से मध्य प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है और प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
IMD का अनुमान है कि पहले ठंडक बनी रहेगी, फिर धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories