क्राइम ब्रांच की सख्त कार्रवाई : गैंगस्टर के ‘सोशल मीडिया समर्थकों’ पर गिरेगी गाज, 35 अकाउंट रडार पर

Parivesh
क्राइम ब्रांच की सख्त कार्रवाई

क्राइम ब्रांच की सख्त कार्रवाई : इंदौर : शहर में क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया सेल अब उन लोगों पर सख्ती से नजर रख रही है, जो गैंगस्टर के समर्थन में सोशल मीडिया पर रील्स और पोस्ट बना रहे हैं। यह कार्रवाई दो दिन पहले तालाब में डूबने से हुई हिस्ट्रीशीटर सलमान लाला की मौत के बाद शुरू हुई है।

क्राइम ब्रांच की सख्त कार्रवाई : सोशल मीडिया पर ‘ई-गैंगस्टर’ का समर्थन

सलमान लाला की मौत के बाद उसके समर्थक सोशल मीडिया पर ‘भाई को धोखे से मारा, इंदौर बंद’ जैसे मैसेज के साथ रील्स और पोस्ट बना रहे हैं। इस तरह की सामग्री को क्राइम ब्रांच गंभीरता से ले रही है। सोशल मीडिया सेल द्वारा अब तक ऐसे 35 अकाउंट्स की पहचान की गई है, जो इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं।

युवतियों समेत समर्थकों पर होगी कार्रवाई

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि ये अकाउंट्स सलमान की मौत के बाद ही एक्टिव हुए हैं। इन अकाउंट्स पर गैंगस्टर के समर्थन में रील्स और वीडियो बनाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन रील्स को बनाने वालों में कई युवतियां भी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच ने साफ किया है कि गैंगस्टर के समर्थकों पर भी कार्रवाई की जाएगी, भले ही वह पुरुष हों या महिला। सभी चिह्नित अकाउंट्स को वेरिफाई किया जा रहा है, ताकि जल्द ही दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *