Madhya Pradesh में भीषण गर्मी का असर, कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार

0
82

भोपाल : मध्यप्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। सीधी जिले में सर्वाधिक 43.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बन गया। इसके अलावा भोपाल में 43.7 डिग्री और रायसेन में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

खजुराहो और खंडवा में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला, जहां तापमान क्रमशः 43.4 और 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान में हल्की राहत

हालांकि दिन के समय गर्मी का असर तेज है, लेकिन रात के तापमान में कुछ राहत देखने को मिली है। रायसेन में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। सतना, कटनी और बालाघाट जैसे जिलों में भी रात का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा।

25 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के करीब 25 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सीधी, सतना, जबलपुर, बालाघाट और छतरपुर जैसे जिले शामिल हैं।इन इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

हीटवेव अलर्ट नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी

हालांकि फिलहाल किसी भी जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here