Wednesday, April 1, 2026
25.8 C
Raipur

M.P Weather News : फरवरी में बदला मौसम का मिजाज, मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में ही मौसम का रुख बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि सुबह के समय हल्की ठंडक अब भी महसूस हो रही है। बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में धीरे-धीरे उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस होने लगा है।

पिछले 24 घंटे में मौसम रहा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, चंबल, रीवा और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.7 से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

पचमढ़ी सबसे ठंडा, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास

नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा खजुराहो में 8.6 डिग्री, मंदसौर में 9.7 डिग्री, करौंदी (कटनी) में 10 डिग्री और रीवा में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों में भोपाल सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 13.4 डिग्री तक पहुंचा। ग्वालियर और जबलपुर में 13.6 डिग्री, इंदौर में 15.9 डिग्री और उज्जैन में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Read More : आज से M.P बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू, 9 लाख छात्र होंगे शामिल

निमाड़ सबसे गर्म, खरगोन में 32.8 डिग्री पहुंचा पारा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान निमाड़ क्षेत्र में दर्ज किया गया। खरगोन में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा खंडवा (32.5 डिग्री), मंडला (32 डिग्री), उज्जैन (31 डिग्री) और धार (30.9 डिग्री) भी सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे।

अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है और प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
साथ ही हिमालयी क्षेत्रों से टकराने वाले दो नए पश्चिमी विक्षोभों का असर आगे चलकर मध्य प्रदेश के मौसम पर देखने को मिल सकता है, जिससे हल्का बदलाव संभव है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories