Wednesday, April 1, 2026
36.1 C
Raipur

MP TOP 5 BREAKING : डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज अहम कैबिनेट बैठक, समेत एमपी की 5 बड़ी खबरें…

MP TOP 5 BREAKING : ब्रेकिंग भोपाल: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज अहम कैबिनेट बैठक

MP TOP 5 BREAKING : भोपाल। मध्यप्रदेश में आज सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में सोलर पंप कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला आने की संभावना है। किसानों को सोलर पंप पर 90% सब्सिडी देने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। ऊर्जा विभाग की इस नई योजना को वित्त विभाग ने भी हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 एमपी में जोरदार ठंड: भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड

भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़कड़ाती सर्दी ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। राजधानी भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नवंबर महीने में पिछले 84 साल का सबसे कम तापमान है। प्रदेश के 9 शहरों में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह 8:30 बजे से पहले कोई भी स्कूल नहीं लगेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

READ MORE : CM Mohan Aaj Ka Karyakram : विज्ञान प्रदर्शनी से दिल्ली दौरे तक व्यस्त दिन…..

 उद्योगों में मिले रोजगार: सरकार करेगी विशेष सम्मेलन

भोपाल। मध्यप्रदेश में उद्योगों और रोजगार पर बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि नवंबर माह के अंत तक अधिक से अधिक औद्योगिक निर्माण इकाइयों का सामूहिक भूमिपूजन कराया जाए। राज्य में रोजगार प्रोत्साहन नीतियों से अब तक 7.85 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। सरकार का दावा है कि 2.5 लाख करोड़ रुपए के कामों के एक साथ भूमिपूजन से प्रदेश का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से बदलेगा।

 धान-गेहूं उपार्जन में फर्जीवाड़ा: दोषी सोसाइटियां ब्लैकलिस्ट होंगी

भोपाल। धान, गेहूं और मोटे अनाज के उपार्जन में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जबलपुर में उपार्जन के दौरान सोसाइटी और स्वसहायता समूह द्वारा भारी अनियमितताएं सामने आई हैं, जहाँ रिश्तेदारों को ही पदाधिकारी बनाकर खेल किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अब सभी सोसाइटियों की कुंडली तैयार कर रहा है। दोषियों को जल्द ही ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

READ MNORE : MP BREAKING : राजधानी में स्कूलों के समय में बदलाव, ठंड के चलते कल से 8:30 बजे के बाद लगेंगे सभी स्कूल

 राजधानी में स्कूल का समय बदला: आज से लागू आदेश

भोपाल। कड़ी ठंड को देखते हुए राजधानी भोपाल में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। पहली से आठवीं तक के स्कूल अब सुबह 8.30 बजे के बाद ही लगेंगे। यह आदेश सरकारी, प्राइवेट, केंद्रीय, जवाहर नवोदय, सीबीएसई और ICSE सभी स्कूलों पर लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर इसे आज से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories