MP Politics : मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का पलटवार: “कांग्रेस की जमीन खत्म, खड़गे जी को अपनी स्थिति का करना चाहिए आकलन

MP Politics : भोपाल : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जमीन अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है और जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है।

MP Politics : मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करके अपनी राजनीतिक खीझ निकालने की कोशिश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि *कांग्रेस लोकतंत्र को तार-तार कर रही है और जनता की समस्याओं से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

MP Politics : खड़गे को निशाने पर लेते हुए सारंग ने कहा, “खड़गे जी की हालत इतनी खराब है कि उन्हें कमरे में घुसने के लिए भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अनुमति लेनी पड़ती है। 10 जनपथ की देहरी पर खुद को स्थापित करने के लिए वे इस तरह के बयान देते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि *खड़गे को अपनी राजनीतिक स्थिति का स्वयं आकलन करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणियों को लेकर उन्होंने कहा कि *”पीएम मोदी के खिलाफ बोलना इस देश का अपमान है। कांग्रेस नेताओं को यह बात समझनी चाहिए।

MP Politics : इंदौर अस्पताल घटना पर मंत्री सारंग का बयान

 

MP Politics : इंदौर के एक अस्पताल में हाल ही में हुई दर्दनाक घटना पर भी मंत्री सारंग ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त हैं और ऐसी घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में किसी भी अस्पताल में ऐसी घटना न हो। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि “स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लगातार सुधार हो रहा है और सरकार इसे लेकर कोई ढिलाई नहीं बरत रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories