MP NEWS : रीवा : दो नाबालिकों के बीच परवान चढ़े प्रेम ने ऐसा खौफनाक रंग दिखाया कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दादी को ही मौत के घाट उतार दिया हत्या करने के बाद दोनों नाबालिक धारदार हथियार को झाड़ियों में फेंक कर अपने-अपने घर चले गए वही गांव के नाले में जब ग्रामीणों ने वृद्धा का खून से लथपथ शव देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची अतरैला पुलिस ने जब घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की तो यह बात निकल कर सामने आई की मृतका की नाबालिक पोती का प्रेम प्रसंग गांव के ही किशोर से चल रहा है।
MP NEWS : जिसकी जानकारी होने के बाद परिजनों ने दोनों के प्रेम प्रसंग पर आपत्ति जताई और आनन फानन में किशोरी का विवाह कर दिया जिसके बाद परिजनों द्वारा उठाए गए इस कदम से नाखुश किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो दादी को सुनसान जगह में बुलाया और उसके बाद चाकू से गोद कर वृद्धा की हत्या कर दी।
MP NEWS : मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि किशोरी और उसके प्रेमी ने प्रेम प्रसंग का विरोध किए जाने के कारण वृद्धा की हत्या की है घटना में प्रयोग किए गए धारदार हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है अपराध में लिफ्त किशोर और किशोरी को पुलिस में बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया है जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।











