MP NEWS : सागर में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन: पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा, कुलपति बंगले के सामने किया प्रदर्शन

0
135
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : सागर। डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुई छात्र की मौत और घायलों को लेकर नाराज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुलपति बंगले के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और मौके से खदेड़ दिया।

MP NEWS : प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी ने किया। उन्होंने बताया कि 6 जून को विश्वविद्यालय परिसर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बी-फार्मा अंतिम वर्ष के छात्र आशीष अहिरवार (22) निवासी बीना की मौत हो गई थी, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतक और घायलों की मदद के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से कई बार मांगें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

MP NEWS : विश्वविद्यालय को न बनाएं आरएसएस की फैक्ट्री” – एनएसयूआई

MP NEWS : जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “प्रशासन छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। विश्वविद्यालय की नियुक्तियों में घोटाले हो रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि मृत छात्र के परिजनों को 50 लाख रुपए और घायलों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके अलावा विश्वविद्यालय की नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी की जाए और इसे आरएसएस की फैक्ट्री न बनाया जाए।”

MP NEWS : हादसे में ये छात्र हुए थे घायल

MP NEWS : इस हादसे में राहुल पिता चंद्रलाल (23) निवासी ब्यावरा, संजय यादव (23) निवासी बिहार और मानवेंद्र सिंह (26) निवासी दतिया घायल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति भी बनी, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here