रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! नेपाल फंडिंग और ‘आगरा मॉड्यूल’ कनेक्शन सामने

मुंबई : बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शूटर की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के बाद जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

शूटरों को सीधे खातों में मिली रकम

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग को अंजाम देने वाले शूटरों के बैंक खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर किया गया था। यह रकम अलग-अलग स्थानों से एटीएम के जरिए जमा कराई गई। पुलिस अब इन ट्रांजैक्शन की कड़ियों को जोड़कर उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिसने रकम जमा कराई।

Read More : Holika Dahan 2026: 2 या 3 मार्च? जानें भद्रा, प्रदोष काल और शुभ मुहूर्त के अनुसार सही तिथि

नेपाल से फंडिंग के संकेत

जांच के दौरान नेपाल से फंडिंग के संकेत मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों तक पहुंची रकम का स्रोत नेपाल से जुड़ा हो सकता है। इस एंगल को ध्यान में रखते हुए आर्थिक लेनदेन की विस्तृत जांच की जा रही है।

‘आगरा मॉड्यूल’ की भूमिका

इस मामले में ‘आगरा मॉड्यूल’ का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि आगरा के कुछ युवकों ने इस साजिश में अहम भूमिका निभाई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्थानीय स्तर पर किसने नेटवर्क तैयार किया और किसके निर्देश पर पूरी घटना को अंजाम दिया गया।

मास्टरमाइंड की तलाश में विशेष टीमें

मुंबई पुलिस की कई विशेष टीमें केस की तह तक पहुंचने में लगी हैं। सभी संबंधित बैंकों से खातों के स्टेटमेंट मांगे गए हैं ताकि फाइनेंशियल ट्रेल को पूरी तरह ट्रेस किया जा सके।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। रोहित शेट्टी फायरिंग केस अब एक संभावित अंतरराष्ट्रीय साजिश के एंगल के साथ और भी गंभीर होता जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories