नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-EPFO WhatsApp Official Channel: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों तक सीधी पहुंच बनाने और उन्हें सेवाओं का आसान एक्सेस देने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में ईपीएफओ ने लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर अपना आधिकारिक चैनल शुरू किया है। संस्था ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से पोस्ट जारी कर सभी मेंबर्स को इस व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने की अपील की है।
संगठन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस व्हाट्सएप चैनल के जरिए कर्मचारियों को पीएफ खाते और संगठन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स और जरूरी जानकारियां तुरंत मिल सकेंगी। मेंबर्स की सुविधा के लिए ईपीएफओ ने एक्स पोस्ट में एक क्यूआर (QR) कोड भी शेयर किया है, जिसे मोबाइल से स्कैन करके सीधे चैनल से जुड़ा जा सकता है।
EPFO now on WhatsApp too!
📢Join EPFO’s official WhatsApp Channel to get important updates and useful information. Click on the link to join. https://t.co/k2KmISipxw #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #EPFOWhatsAppChannel pic.twitter.com/mgLueBG1GD
— EPFO (@officialepfo) September 13, 2026
इसके अलावा, जो मेंबर्स क्यूआर कोड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वे ईपीएफओ द्वारा जारी आधिकारिक लिंक के माध्यम से भी इस चैनल को फॉलो कर सकते हैं। चैनल से जुड़ने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए व्हाट्सएप पर ही पीएफ अकाउंट और संगठन की तमाम सेवाओं की प्रामाणिक जानकारी हासिल की जा सकेगी।
Read More : Today Bank Holiday: आज गणेश चतुर्थी पर बैंक खुले हैं या बंद? इन शहरों में रहेगा अवकाश
गौरतलब है कि ईपीएफओ अपने अंशधारकों के लिए पीएफ निकासी और क्लेम की प्रक्रिया को आसान बनाने पर लगातार काम कर रहा है। इससे पहले केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने यूपीआई के जरिए पीएफ की रकम निकालने से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट दिया था। उन्होंने बताया था कि यूपीआई पेमेंट गेटवे के जरिए पीएफ निकासी की सुविधा का परीक्षण पूरा हो चुका है और जल्द ही मेंबर्स को यह सुविधा मिलने लगेगी।






