Consumer rules : 1 अगस्त से बदलने जा रहे 6 बड़े नियम! -आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं ये बदलाव

0
205
nishanebaaz.com
nishanebaaz.com

Consumer rules : नई दिल्ली। हर महीने की तरह इस बार भी अगस्त की शुरुआत से कई वित्तीय और उपभोक्ता नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी जेब और खर्च पर असर डाल सकते हैं। खासकर क्रेडिट कार्ड, LPG, UPI, CNG/PNG, बैंक छुट्टियां और हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में संभावित बदलाव से आम जनता की मासिक बजट पर सीधा असर होगा। आइए जानते हैं 1 अगस्त से कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं:

1. SBI क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस कवर खत्म

SBI Card ने खत्म किया एयर एक्सीडेंट कवर, कौन-कौन से कार्ड होंगे प्रभावित?अगर आप एसबीआई के को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड धारक हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है।
11 अगस्त 2025 से SBI ने अपने कुछ ELITE और PRIME कार्ड्स पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद करने का निर्णय लिया है।
अब तक यह कवर ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक का होता था, जो कि अब लागू नहीं रहेगा। इससे SBI-UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक आदि से जुड़े कार्ड धारकों को झटका लग सकता है।

2. LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

LPG Price Cut: 1 जून से गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 24 रुपये घटी - lpg price cut commercial cylinder becomes cheaper by rs 24 new rates effective from june 1 | Moneycontrol Hindi1 अगस्त को रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं।
1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹60 घटाए गए थे।
हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब उम्मीद की जा रही है कि 1 अगस्त को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती हो सकती है।

3. UPI नियमों में सख्ती

UPI के लिए 1 जनवरी से बदल जाएंगे नियम, नए साल में RBI का तोहफा - India TV HindiNPCI (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) ने UPI को लेकर कुछ नए नियम लागू किए हैं, जो 1 अगस्त से प्रभावी होंगे:

  • बैलेंस चेक: अब UPI ऐप से आप एक दिन में केवल 50 बार बैलेंस चेक कर सकेंगे।
  • लिंक्ड अकाउंट चेक: मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट्स को दिन में केवल 25 बार चेक कर सकेंगे।
  • AutoPay स्लॉट: अब नेटफ्लिक्स या म्यूचुअल फंड जैसी ऑटो पेमेंट केवल तीन स्लॉट में ही प्रोसेस होंगे:
  1. सुबह 10 बजे से पहले
  2. दोपहर 1 से 5 बजे तक
  3. रात 9:30 बजे के बाद
  • फेल ट्रांजेक्शन स्टेटस: अब केवल 3 बार ही चेक कर पाएंगे और हर बार 90 सेकंड का गैप रखना अनिवार्य होगा।

4. CNG और PNG के दाम में संभावित बदलाव

अब हर महीने तय होंगे CNG-PNG के रेट, US-रूस वाला फॉर्मूला भारत में भी लागू, जानें कितनी सस्ती होगी गैस - Central Cabinet Narendra Modi Anurag Thakur changed formula for fixing CNGअंतिम बार 9 अप्रैल 2025 को CNG और PNG के दाम में बदलाव हुआ था।
मुंबई में CNG ₹79.50 प्रति किलोग्राम और PNG ₹49 प्रति यूनिट पर पहुंच गया था।
अब 1 अगस्त को फिर से इन दामों में बदलाव हो सकता है।

5. अगस्त महीने के बैंक हॉलिडे

1,2,3 या 5 दिन नहीं, बल्कि जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक - bank holidays galore see the list released by rbi-mobileRBI ने अगस्त 2025 के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी की है।

  • कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर की होंगी,

  • जबकि कुछ छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर होंगी।
    वीकेंड्स के साथ अगर बैंक बंद हैं तो आपको लेनदेन की योजना पहले से बनानी होगी।

6. हवाई ईंधन (ATF) के दामों में संभावित बदलाव

Aviation Turbine Fuel : Industrial Fuel : Essential Oils - Indian Oil; Know All About Aviation Turbine Fuel or ATF | जानिए क्या होता है एटीएफ, हवाई किरायों को तय करने मेंतेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ATF (Air Turbine Fuel) के दामों की समीक्षा करती हैं।
इसका सीधा असर हवाई टिकट के दामों पर होता है।
1 अगस्त को ATF के दाम घट भी सकते हैं या बढ़ भी सकते हैं, जिससे विमान किराए महंगे या सस्ते हो सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here