Raipur Crime: रायपुर में हैवानियत की हद, इस बात को लेकर युवती को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

छेड़छाड़ के विरोध पर हुआ विवाद

मामला माना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान वीरू धीवर के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Raipur Crime: पुलिस ने अब तक सामने आए तथ्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराओं में अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *