Charul Malik Bold Statement: टीवी एक्ट्रेस चारुल मलिक ने सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उठाए सवाल, जानिए क्यों

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Charul Malik Bold Statement: न्यूज एंकर से टीवी एक्ट्रेस बनीं चारुल मलिक ने सोशल मीडिया, ओटीटी कंटेंट और इंटरनेट पर बढ़ती अश्शीलता को लेकर बड़ा बयान दिया है। ‘भाभीजी घर पर हैं’ और ‘हप्पू की उलटन पलटन’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में काम कर चुकीं चारुल ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट के दौरान डिजिटल दुनिया की कार्यप्रणाली और ट्रेंड होने के तरीकों पर अपनी असहमति जाहिर की।

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान चारुल ने आरोप लगाया कि आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब शोज में न्यूडिटी और गाली-गलौज अत्यधिक दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कंटेंट परिवारों के साथ बैठकर देखने लायक नहीं होता और इससे आने वाली पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उनका मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अमर्यादित और गंदी बातें करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।

Read More : Indore Crime: फंदा पहले से तैयार था या अचानक उठाया कदम? सोनाली की मौत पर कारोबारी ने पुलिस को बताई पूरी कहानी

charul malik on internet nudity cultureबातचीत के दौरान जब होस्ट ने एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के उस विवादित बयान का जिक्र किया, जिसमें दुबई के शेख के साथ जाने की बात कही गई थी, तो चारुल ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर रहने वाले लोगों और पब्लिक फिगर्स को अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए।

Read More : EPFO WhatsApp Official Channel: जानिए कैसे एक क्लिक से व्हाट्सएप पर मिलेगी पीएफ खाते की हर जानकारी

चारुल ने सवाल उठाया कि लोग सही और ग्रेसफुल रास्ते से ट्रेंड होने के बजाय घटिया हरकतों का सहारा क्यों लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि मेहनत के दम पर पहचान बनाने में वक्त लगता है, इसलिए कुछ लोग शॉर्टकट चुनते हैं। चारुल ने यह आशंका भी जताई कि इस तरह के विवादित बयान अक्सर सुर्खियों में आकर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री पाने की रणनीति का हिस्सा होते हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *