Indore Crime: फंदा पहले से तैयार था या अचानक उठाया कदम? सोनाली की मौत पर कारोबारी ने पुलिस को बताई पूरी कहानी

Sanjay Sahu
Indore Crime:

Indore Crime: इंदौर : इंदौर में कारोबारी प्रेमी के साथ होटल में रुकी ब्यूटीशियन सोनाली की फांसी लगाकर मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कारोबारी दीपक खंडेलवाल के बयान में सामने आया है कि सोनाली पहले से फांसी का फंदा तैयार करके रखा था बातचीत बंद करने पर आत्महत्या की धमकी दे रही थी। पहले भी कई बार सुसाइड के लिए धमकी दे चुकी है कारोबारी जैसे ही कमरे से जाने लगा, सोनाली फंदे पर झूल गई।

दीपक के मुताबिक, उसने सोनाली को बेहोशी की हालत में देखा और तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के बीच पिछले कई साल से संबंध थे, लेकिन कारोबारी की पत्नी को अफेयर का पता चलने के बाद दीपक ने सोनाली से बातचीत और मुलाकात बंद कर दी थी। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात को लेकर अक्सर विवाद भी हो रहा था।

मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलेक्स होटल के कमरा नंबर 101 का है। पुलिस के मुताबिक, सोनाली और पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल एक-दूसरे को पिछले कई सालों से जानते थे। दोनों की मुलाकात एक ब्यूटी पार्लर में हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सोनाली अपने पति से पहले ही अलग रह रही थी और पिछले कई सालों से दोनों साथ नहीं रह रहे थे। इसी बीच कारोबारी की पत्नी को सोनाली और दीपक के बीच चल रहे अफेयर की जानकारी हो गई। इसके बाद दीपक ने सोनाली से बातचीत और मुलाकात बंद कर दी।

कारोबारी के मुताबिक, इसके बाद सोनाली लगातार उससे मुलाकात करने का दबाव बना रही थी। दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात को लेकर कई बार विवाद भी हुए। पुलिस को दिए बयान में दीपक ने दावा किया है कि सोनाली इससे पहले भी कई बार आत्महत्या करने की धमकी दे चुकी थी। घटना वाले दिन दोनों ने होटल में मुलाकात करने का फैसला किया था। सोनाली ने ही एलेक्स होटल का कमरा नंबर 101 बुक कराया था। दोनों करीब 40 मिनट तक होटल के कमरे में रहे। कारोबारी के मुताबिक, इसी दौरान सोनाली ने पहले से फांसी का फंदा तैयार कर लिया और उसे धमकाने लगी कि अगर उसने बातचीत बंद कर दी और उसे छोड़ दिया तो वह आत्महत्या कर लेगी।

दीपक का दावा है कि वह सोनाली को समझाने के बाद कमरे से जाने लगा। इसी दौरान सोनाली फांसी के फंदे पर झूल गई। जब दीपक ने उसे देखा तो वह बेहोशी की हालत में थी। इसके बाद वह तत्काल सोनाली को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Indore Crime: घटना के बाद पुलिस ने सोनाली के पति और दीपक खंडेलवाल के पिता के भी बयान दर्ज किए हैं। सोनाली के पति ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से सोनाली से अलग रह रहे थे और दोनों साथ नहीं रहते थे। वहीं दीपक के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें बेटे और सोनाली के बीच चल रहे इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं थी।

Indore Crime: फिलहाल तिलक नगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, कमरे की स्थिति और दोनों के बीच हुई बातचीत समेत दूसरे साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बना रही है। कारोबारी दीपक खंडेलवाल को फिलहाल हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *