Thursday, October 8, 2026
Home Madhya Pradesh PM Modi 25 Years in Office: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष...

PM Modi 25 Years in Office: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, रीवा में विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन

रीवा। Nishaanebaz.com-Rewa Viksit Bharat Sankalp Sabha: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल प्रशासनिक और राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने आधुनिक तकनीक का सदुपयोग करते हुए वर्चुअल माध्यम से देश भर के जिलों के साथ सीधा संवाद किया और लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियों को साझा करने के साथ-साथ अपने दूरदर्शी विजन को भी देशवासियों के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि बचपन से ही उन्हें नया सीखने का शौक रहा है और आज भी वे विभिन्न माध्यमों से लोगों से मिलने वाली अच्छी बातों को निरंतर सीखते रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रीवा के एनसीसी मैदान में आयोजित इस विकसित भारत संकल्प सभा में मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, जिले के अन्य विधायकों सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य रूप से राष्ट्रगीत के साथ की गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत का संकल्प दिलाया और कार्यक्रम के दौरान एक विशाल मशाल जुलूस भी निकाला गया, जिसने आयोजन में विशेष उत्साह भर दिया।

Read More : Betul Forest Department Action: बैतूल के पश्चिम वन मंडल में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, तीन बिना नंबर के ट्रैक्टर जब्त कर राजस्व को सौंपा मामला

संबोधन के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपने सेवाकाल के यशस्वी 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह पूरे 25 वर्ष बिना किसी अवकाश के पूरी तरह से राष्ट्र को समर्पित रहे हैं, जो उनकी अटूट राष्ट्रसेवा को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि देश लगातार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब हम सबका मुख्य लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को एक मजबूत आर्थिक महाशक्ति बनाना तथा वैश्विक स्तर पर दुनिया का नेतृत्व करना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here