Bemetra Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: बेमेतरा अव्यवस्था पर जांच के आदेश, मुख्यमंत्री साय बोले- कमिश्नर करेंगे पूरे मामले की इन्क्वारी, तहसीलदारों के हड़ताल पर कही ये बात

Bemetra Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana:रायपुर: बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के दौरान हुई अव्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा अधिकारियों को फटकार लगाए जाने के बाद अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

Bemetra Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana:मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बेमेतरा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि अचानक मौसम बदलने के कारण टेंट-पंडाल की व्यवस्था प्रभावित हुई और कार्यक्रम में अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

Bemetra Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana:मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वैकल्पिक स्थल के रूप में पुराने विश्राम गृह पर विचार किया गया था, लेकिन बाद में सुझाव आया कि महेश्वरी समाज का भवन अधिक उपयुक्त रहेगा। इस पर कलेक्टर ने उनसे मार्गदर्शन मांगा, जिसके बाद उनके निर्देश पर कार्यक्रम वहां स्थानांतरित किया गया।

Bemetra Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana:मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के लिए कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं और विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जो भी कमियां सामने आएंगी, उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Bemetra Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana:वहीं सरगुजा में नायब तहसीलदार और विधायक के बीच हुए विवाद तथा तहसीलदारों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा चल रही है और जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories