Friday, February 13, 2026
17.1 C
Raipur

MP NEWS : करेली में पहली बार निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, भक्तिमय माहौल में निकली शोभायात्रा, 56 भोग और महाप्रसाद का वितरण

MP NEWS : करेली। करेली में इस्कान मंदिर बरमान के सहयोग से 2017 में रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। वही पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 12 वीं सदी से होती है। इसका विस्तृत विवरण हिंदू पवित्र ग्रंथों जैसे पद्म पुराण, ब्रह्म पुराण और स्कंद पुराण में मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन, भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ अपनी मौसी के घर से होते हुए गुंडिचा मंदिर गए थे। यह दिन अब हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ मनाया जाता है।

MP NEWS : पुरी रथयात्रा के लिए बलराम, श्रीकृष्ण और देवी सुभद्रा के लिए तीन अलग-अलग रथ निर्मित किए जाते हैं। 29 जून को रथयात्रा श्री देव महावीर मंदिर झंडा चौक करेली बस्ती से अपरान्ह 3 बजे प्रस्थित होकर नगर भ्रमण करते हुए पुरानी गल्ला मंडी स्थित सिद्ध देवालय हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुई। रथयात्रा के दौरान सम्पूर्ण मार्ग में प्रभु के महाप्रसाद के रूप में भगवान जगन्नाथ जी के भात का वितरण किया गया।

MP NEWS : रथयात्रा की सम्पन्नता के उपरांत भगवान श्री जगन्नाथ जी को 56 भोग महाप्रसादी भंडारे का आयोजन रखा गया। करेली के जुझारू युवाओं के सहयोग सेइस्कान मंदिर, बरमान व श्री जगन्नाथ भक्त मंडल परिवार करेली यह आयोजन करता है। करेली बस्ति से पहली मर्तबा यह रथयात्रा निकाली गई जिससे वहा बहुत उत्साह का वातावरण था रथयात्रा के सम्पूर्ण आयोजन में सभी सनातनी धर्मप्रेमीजन शामिल हुए।

MP NEWS : आस्था, उमंग, श्रद्धा भक्तिभाव से भगवान

MP NEWS : श्रीकृष्ण, भगवान बलदाऊ, माता सुभद्रा को रथ पर सवार कर नगर में रथयात्रा निकाली गई धार्मिक मान्यताओं के हमारे देश में लोगो की गहरी आस्थायें है करेली में नगर विहार को भगवान जगन्नाथ निकले तो भक्तों ने रथ को रस्से से खीचा। भगवान जगन्नाथ जी के करेली नगर आगमन पर भगवान का नगर विहार हुआ। रथयात्रा में शामिल भक्तजन, माताएं बहिनें हरे कृष्णा, हरे रामा भंझते हुये झूमते नाचते हुये प्रभु की भक्ति लीन रहे। भजन मंडल द्वारा भजनों की विविध प्रस्तुतियां दी गई। अपार हर्षोल्लास से नगर के भक्तजनों द्वारा इस्कान मंदिर परिवार बरमान खुर्द द्वारा रथयात्रा निकाली गई।

MP NEWS : मंड़ली द्वारा प्रस्तुति : धार्मिक आस्था का केन्द्र व आपसी भाईचारे सद्भाव का प्रतीक करेली में रविवार का दिन बेहद आध्यात्म और भक्तिपूर्ण रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया क्योंकि यहां यहां अपार हर्षोल्लास और देश भर में मनाए जाने वाले भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के क्रम में उत्साह के साथ भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भजन मंडल द्वारा भजनों की विविध प्रस्तुतियां दी गई।

MP NEWS : 56 भोग की प्रसादी: प्रारंभ में नगर के वरिष्ठ आचायों की सानिध्यता में पूजन किया गया, भगवान को 56 भोग लगाया व सम्पूर्ण रथयात्रा मार्ग में भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद के रूप में जगन्नाथ के भात का वितरण किया गया। नगर व क्षेत्र के समस्त धर्मानुरागीजनों, माताओं बहिनों से जगन्नाथ भक्त परिवार करेली ने भगवान की रथयात्रा में सम्मिलित होकर धर्मलाभ व भंडारे में भगवान जगन्नाथ की महाप्रसादी जगन्नाथ का भात ग्रहण किया।

MP NEWS : जगह जगह स्वागत

MP NEWS : शोभायात्रा का नगर के विभिन्न संगठनों के धार्मिक जनों द्वारा स्वागत किया गया। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के इस आयोजन में रथ यात्रा का जुलूस मार्ग में नागरिकों ने जगह जगह पूजन किया।

MP NEWS : आयोजको की सराहना :

MP NEWS : समापन में पुरानी गल्ला मंडी में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजको द्वारा लगातार अथक प्रयास किए गये जिसकी नगरवासियों ने सराहना की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds