भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक बार फिर कार्यकाल का एक्सटेंशन मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुराग जैन को इस अवसर पर बधाई दी और उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों की सराहना की।
मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन जी, आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं। pic.twitter.com/oMjpLNIMsw
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 28, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकाल बढ़ाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं और प्रदेश की विकास यात्रा में नए प्रतिमान स्थापित करने की कामना की।
अनुराग जैन का वर्तमान कार्यकाल इसी महीने समाप्त होने वाला था। राज्य सरकार ने उनके एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा, जिसे मंजूरी मिल गई। एक्सटेंशन मिलने के बाद उनका रिटायरमेंट अब साल 2026 में होगा। डीओपीटी जल्द ही एक्सटेंशन के संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करेगी।
Read News : RSS : मोहन भागवत का सुझाव – देश की पर्याप्त जनसंख्या के लिए हर परिवार में तीन बच्चे हों
मुख्य बिंदु:
- अनुराग जैन को मध्य प्रदेश मुख्य सचिव के रूप में एक्सटेंशन।
- मुख्यमंत्री ने दी बधाई और प्रशंसा।
- कार्यकाल अब 2026 तक बढ़ा।
- डीओपीटी द्वारा आदेश जारी किया जाएगा।











