MP NEWS : भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने भी संगठन सृजन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इस कवायद के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पीसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त कर विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
MP NEWS : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ विधायकों को पीसीसी ऑब्जर्वर बनाया गया है। इन नेताओं को एआईसीसी के पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर संगठन सृजन का कार्य आगामी 20 दिनों में पूरा करना है।
MP NEWS : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बालाघाट जिले की जिम्मेदारी दी गई है। सभी ऑब्जर्वर अपने प्रभार वाले जिलों में पहुंचकर कांग्रेस नेताओं, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता से संवाद करेंगे और संभावित जिला अध्यक्षों के नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेजेंगे।

MP NEWS : बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति दिल्ली से की जाएगी। इसके लिए एआईसीसी और पीसीसी मिलकर जिलों में ऑब्जर्वर भेज रहे हैं, जो स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति का आंकलन कर उपयुक्त नामों की सिफारिश करेंगे। दिल्ली में अंतिम बातचीत के बाद ही जिला अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगेगी।















