MP NEWS : यासिन मछली से पूछताछ में बड़ा खुलासा, अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, देखें वीडियो
MP NEWS : भोपाल । जिले में अपराध की दुनिया से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। ड्रग्स तस्करी में बदनाम मछली परिवार अब अवैध हथियारों की तस्करी में भी सक्रिय पाया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने जिले के रामगढ़ क्षेत्र में एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारा है, जहां से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
MP NEWS : पूछताछ में यासिन मछली ने उगले कई राज
MP NEWS : इस कार्रवाई की शुरुआत यासिन उर्फ मछली की गिरफ्तारी और उससे हुई पूछताछ के बाद हुई। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। उसने बताया कि उसका पूरा नेटवर्क ड्रग्स और अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल है।
MP NEWS : रामगढ़ में चल रही थी हथियार बनाने की फैक्ट्री
MP NEWS : टीकमगढ़ जिले के रामगढ़ क्षेत्र में स्थित एक मकान में यह हथियार फैक्ट्री संचालित हो रही थी। क्राइम ब्रांच ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। गांव की सीमा को चारों तरफ से घेरने के बाद पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारा।
MP NEWS : फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार बरामद
MP NEWS : छापे के दौरान मौके से तैयार हथियार, अधबने हथियारों के पुर्जे, निर्माण में इस्तेमाल की जा रही मशीनें, औजार और कच्चा माल जब्त किया गया है। इस फैक्ट्री से पुलिस ने देशी कट्टे, पिस्टल, और अन्य हथियारों की एक बड़ी खेप जब्त की है।
MP NEWS : शांति के टापू में दहशत फैलाने की साजिश
MP NEWS : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी जिले में शांति के वातावरण को बिगाड़कर दहशत का माहौल बनाना चाहते थे। हथियारों की सप्लाई आसपास के जिलों और संभवतः प्रदेश के बाहर भी की जा रही थी।
MP NEWS : पूछताछ में और भी नामों के खुलासे की उम्मीद
MP NEWS : यासिन मछली से अभी पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि उसके नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। इस गिरोह के तार किन-किन अपराधों से जुड़े हैं, इसकी तह तक जाने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
MP NEWS : क्राइम ब्रांच की सतर्कता से बड़ी वारदात टली
MP NEWS : इस कार्रवाई से जिले में संभावित बड़े अपराधों पर रोक लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही इस जांच में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पूरे मामले में पुलिस अब ड्रग्स और हथियार तस्करी के कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।













