Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Raipur

MP NEWS : पिता की मौत के बाद बेटियों को बिजली विभाग ने भेजा 62745 का चालान, गोविंदपुरा बिजली कार्यालय पहुंचकर किया घेराव

MP NEWS : भोपाल। भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में रहने वाले परिवार के मुखिया की मौत के बाद बिजली विभाग की निर्दयता सामने आई। विभाग ने परिवार के मुखिया युसूफ खान की मौत के बाद उनकी बेटियों को 62745 का चालान बनाकर भेज दिया। चलाना जमा नहीं करने पर घर की बिजली काटने की कार्रवाई की दी चेतावनी। मृतक युसूफ खान के नाम पर लगाया हुआ मीटर उनकी बेटी अफसाना खान के नाम पर दर्ज मकान में लगा हुआ था।

MP NEWS : मकान का पट्टा बेटी अफ़साना के नाम से है ।जीवन यापन के लिए घर के कोने में छोटी सी किराने की दुकान चलाकर परिवार रोजी-रोटी कमा रहा है। सी एम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कमर्शियल कनेक्शन लेने का दबाव बनाकर 62745 का चालान जमा करने अन्यथा कनेक्शन काटने की धमकी दी और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जिसके बाद परिवार भयभीत हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने पीड़ित परिवार को अपने साथ ई-रिक्शा में बिठाकर गोविंदपुरा बिजली कार्यालय पहुंचे ।

MP NEWS : पीड़ित परिवार और शुक्ला ने यहां बिजली विभाग के अधिकारियों से सवाल-जवाब करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। बिजली विभाग के इस रवैये पर शुक्ला ने आरोप लगाया कि मृतक के नाम पर मकान मौजूद नहीं है। किसी प्रकार की अन्य संपत्ति भी नहीं है। इसलिए परिवार से जबरदस्ती इस प्रकार चालान वसूल नहीं किया जा सकता। शुक्ला ने कहा की यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो जल्द ही मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

MP NEWS : इस अवसर पर म प्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश पंथी, ऐशबाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मो फ़हीम, विजेंद्र शुक्ला, तारिक अली, अहमद ख़ान, अलीम उद्दीन बिल्ले, अमजद लाला, साद उस्मानी, अमित खत्री, संदीप सरवैया, शानू ख़ान, फ़िरोज़ ख़ान, मो राज़ीक़, फ़ैज़ान ख़ान, ज़हीर कुरैशी, दिलीप तिवारी, अनीस शर्मा, मोहन रुडेले, रज़्ज़ाक़ ख़ान आदि मौजूद थे ।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

बांग्लादेश चुनाव में हिंदू नेताओं का बजा डंका! जानें कौन किस पार्टी से रखता है ताल्लुक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव...

M.P News : भोपाल में वैलेंटाइन डे का विरोध, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में वैलेंटाइन डे...

CG NEWS : घरघोड़ा में 15 दिन में 19 “डॉग बाइट” केस! क्या पालतू कुत्तों के मालिक मान रहे हैं Supreme Court of India...

CG NEWS : घरघोड़ा (रायगढ़, छत्तीसगढ़)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा...

जब हाईवे पर बने एयरस्ट्रिप पर उतरा PM का विमान, असम में सेना ने दिखाया अपना कमाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds