Monday, March 16, 2026
32.1 C
Raipur

M.P बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, अप्रैल के मध्य तक आ सकते हैं नतीजे

भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) भोपाल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से किया जा रहा है। मंडल के अनुसार अब तक लगभग 70 प्रतिशत कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि मूल्यांकन इसी गति से जारी रहा तो अप्रैल के पहले सप्ताह तक परिणाम तैयार कर लिया जाएगा।

23 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन का अंतिम चरण

माशिमं के अधिकारियों के मुताबिक 23 मार्च से मूल्यांकन का चौथा और अंतिम चरण शुरू किया जाएगा। इस चरण में शेष उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।संभावना जताई जा रही है कि 14 या 15 अप्रैल के आसपास एमपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

16 लाख विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच

इस वर्ष प्रदेशभर में करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा दी है। इन विद्यार्थियों की लगभग 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।इतने बड़े कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रदेशभर में करीब 18 हजार शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है

Read More  : M.P LPG Cylinder Update: सिलेंडर संकट के बीच राहत के संकेत, भोपाल में फिर शुरू होगी सप्लाई

कुछ जिलों में धीमी है मूल्यांकन की गति

हालांकि अधिकांश जिलों में कॉपियों की जांच तेज गति से चल रही है, लेकिन कुछ स्थानों पर यह प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आगर मालवा और नर्मदापुरम जैसे जिलों में अब तक करीब 40 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की ही जांच पूरी हो सकी है। इसके बावजूद मंडल को उम्मीद है कि तय समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

छात्रों में बढ़ी रिजल्ट को लेकर उत्सुकता

बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र और उनके अभिभावक अब परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद रिजल्ट को जल्द से जल्द घोषित करने की कोशिश की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Rajya Sabha Election 2026 : 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए मतदान, शाम तक आएंगे नतीजे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : निशानेबाज न्यूज़ डेस्क राज्यसभा चुनाव...

Oscars 2026: ‘One Battle After Another’ ने जीते 6 अवॉर्ड, समारोह में छाई फिल्म, माइकल बी जॉर्डन ने गाढ़े झंडे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म...

C.G News : बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories