MLA Sushant Shukla Viral Video : बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा से बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला का देसी और पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। यादव समाज के राउत नाचा दल के साथ उनके उत्साह से भरपूर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
MLA Sushant Shukla Viral Video : जानकारी के मुताबिक, विधायक सुशांत शुक्ला के निवास सेवा सदन में राउत नाचा दल पहुंचा था। पारंपरिक गड़वा बाजा की ताल पर माहौल जैसे ही रंगीन हुआ, विधायक खुद को रोक नहीं पाए। हाथ में सजी हुई लाठी थामकर उन्होंने राउत नाचा दल के कलाकारों के साथ जमकर थिरकना शुरू कर दिया।
READ MORE : Bilaspur Drunk Driving Case : न्यायधानी शर्मसार : पुलिस लिखी कार में नशेड़ी युवकों का तांडव…Video Viral
स्थानीय लोग और समर्थक उनके इस देसी और जमीन से जुड़े अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि “विधायक का यह सरल और सांस्कृतिक जुड़ाव वाला रूप बेहद शानदार है।”
विधायक के इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग जिसे भी छूता है, वह ताल पर झूमने से खुद को रोक नहीं पाता।











