IB Vacancy 2025 : इंटेलिजेंस ब्यूरों में जाना हुआ आसान, नहीं देना होगा एंट्रेंस एग्जाम, जल्दी करें ये है लास्ट डेट

0
151
intelligance bureau
intelligance bureau

IB Vacancy 2025/नई दिल्ली : अगर आप भी खुफिया विभाग (Intelligence Bureau) में नौकरी का सपना देख रहे तो आपके लिए सुनहरा मौका सामने आया है। IB ACIO Grade II/Tech पद के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और बिना किसी लिखित परीक्षा के भर्ती होने का यह दुर्लभ अवसर अब खत्म होने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद फॉर्म विंडो बंद हो जाएगी।

खुफिया विभाग में नौकरी के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

IB Vacancy 2025 आईबी की तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास निम्न डिग्रियों में से कोई एक होनी चाहिए—

  • BE/B.Tech:
    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, IT, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  • मास्टर्स डिग्री:
    इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, फिजिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन
  • इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने GATE 2023, 2024 या 2025 में हिस्सा लिया हो। GATE स्कोर के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

  • इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
    चयन सिर्फ तीन चरणों में होगा:
  • GATE Score आधारित Shortlisting
  • Skill Test
  • Interview
  • GATE स्कोर के आधार पर कुल पदों के 10 गुना उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल चयन होगा।

आवेदन कैसे करें? 

  • गृह मंत्रालय की वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं
  • “IB ACIO Tech-II Recruitment 2025” नोटिफिकेशन पढ़ें
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज जैसे—
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • योग्यता प्रमाणपत्र
  • GATE स्कोर
    अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सब्मिट करने से पहले प्रीव्यू चेक करें
  • प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here