Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG JOBS : CG में सरकारी नौकरी: इस विभाग में 880 पदों...

CG JOBS : CG में सरकारी नौकरी: इस विभाग में 880 पदों पर होगी भर्ती, व्यापमं कराएगा परीक्षा

0
150
Chhattisgarh Jobs
Chhattisgarh Jobs

CG JOBS : रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 880 पदों पर भर्ती के लिए पहले ही विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इनमें प्रयोगशाला परिचारक के 430, भृत्य के 210, चौकीदार के 210 और स्वीपर के 30 पद शामिल हैं।

CG JOBS : प्रयोगशाला परिचारक के 430 पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। इस परीक्षा की अनंतिम सूची भी जारी कर दी गई है, जबकि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन संचालनालय स्तर पर तेजी से किया जा रहा है।

CG JOBS : वहीं भृत्य, चौकीदार और स्वीपर पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी व्यापमं को सौंपी गई है। विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों का त्रुटिरहित डिजिटल डाटा व्यापमं को उपलब्ध करा दिया गया है और सभी आवेदनों का डाटा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल को हस्तांतरित किया जा चुका है।

CG JOBS : उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रारूप और अन्य आवश्यक जानकारियां पहले ही व्यापमं को उपलब्ध करा दी हैं। इन जानकारियों के आधार पर व्यापमं द्वारा आगामी परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है।

CG JOBS : इन पदों की भर्ती परीक्षा की तिथि, प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी सूचनाएं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी की जाएंगी। इसके साथ ही विभाग द्वारा सूचना पटल और अन्य माध्यमों से भी अभ्यर्थियों को समय-समय पर जानकारी दी जाएगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here