Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Bhilai Durg News : बीएसपी की स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में आग, कन्वर्टर से...

Durg News : बीएसपी की स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में आग, कन्वर्टर से हॉट मेटल गिरने से हुआ हादसा, काबू पाने में दमकल को मशक्कत

0
127
Durg News
Durg News

Durg News : दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार रात अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।

Durg News : जानकारी के अनुसार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट की स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के तीनों कन्वर्टरों में आग लगी। मौके पर जमीन पर बिखरे हॉट मेटल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि कन्वर्टर से हॉट मेटल गिरने की वजह से यह हादसा हुआ।

Durg News : हॉट मेटल काफी दूर तक फैल गया, जिसकी चपेट में आकर केबल जल गईं। केबल में आग लगते ही आग तेजी से फैलने लगी और लगातार ब्लास्ट जैसी आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। आग की चपेट में कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर भी आ गए, जिससे उनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया।

Durg News : अधिकारियों के अनुसार आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल स्थिति को देखते हुए हॉट मेटल का प्रोडक्शन डाउन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। संयंत्र प्रबंधन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here