Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh pakhanjoor news : धान खरीदी में लापरवाही पर SDM की सख्त कार्रवाई,...

pakhanjoor news : धान खरीदी में लापरवाही पर SDM की सख्त कार्रवाई, दो पटवारी निलंबित

pakhanjoor news
pakhanjoor news

pakhanjoor news : पखांजूर। कांकेर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही उजागर होने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पखांजूर SDM ने टोकन सत्यापन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

pakhanjoor news : प्राप्त जानकारी के अनुसार चारगांव और उदनपुर धान खरीदी केंद्रों में तैनात नोडल अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित हुए बिना ही टोकन का सत्यापन किया। आरोप है कि उन्होंने अपनी आईडी अन्य लोगों को देकर गलत तरीके से प्रविष्टियां कराईं और समिति में रखे पुराने बोरों की तस्वीरें अपलोड कीं, जो नियमों का उल्लंघन है।

pakhanjoor news : निलंबित अधिकारियों में

आशीष पवार, हल्का पटवारी (चारगांव)
आकाश कश्यप, हल्का पटवारी (केसेकोड़ी/उदनपुर) शामिल हैं।

pakhanjoor news : SDM के आदेश के अनुसार यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 और धान खरीदी नीति 2025-26 का उल्लंघन है। व्यवस्था सुचारू रखने हेतु चारगांव का प्रभार पटवारी सतीश कुमार और केसेकोड़ी का प्रभार पटवारी अशोक कुमार दीपक को सौंपा गया है।

pakhanjoor news : निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय तहसील कार्यालय पखांजूर रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से धान खरीदी में लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप मच गया है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here