Thursday, August 27, 2026
Home International ‘US अब दुनिया का सबसे ताकतवर देश नहीं’ – ट्रंप की विदेश...

‘US अब दुनिया का सबसे ताकतवर देश नहीं’ – ट्रंप की विदेश नीति पर अमेरिकी पत्रकार का बड़ा बयान

नई दिल्ली। वरिष्ठ अमेरिकी पत्रकार रिक सांचेज ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की अस्थिर और विरोधाभासी विदेश नीति ने अमेरिका को अलग-थलग कर दिया है और उसके सहयोगी अब चीन जैसे प्रतिद्वंद्वी देशों के करीब जा रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यह नीति अमेरिका को सुपर पावर की स्थिति से नीचे धकेल रही है।

Read News : Lunar Eclipse : कुंभ राशि में खग्रास चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव – पंडित सुभाष चंद्र पांडे ने बताए नियम व प्रभाव

सांचेज ने ट्रंप की कम्युनिकेशन स्टाइल को उलझन भरा बताया। उन्होंने कहा—”ट्रंप कभी गर्मजोशी दिखाते हैं, तो कभी ठंडा रुख। एक दिन दोस्ती, दूसरे दिन दुश्मनी। यह अस्थिरता व्यापार के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है और सहयोगियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं की ओर धकेल रही है।”

ब्रिक्स और एससीओ से चुनौती

  • सांचेज ने कहा कि ब्रिक्स गठबंधन पश्चिमी देशों के लिए बड़ा खतरा है।
  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में शामिल देश मिलकर G7 से भी ज्यादा ताकतवर हो सकते हैं।
  • उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप की नीतियाँ ही इन गठबंधनों को मजबूती दे रही हैं।

Read News : Haryana News : बहादुरगढ़ में मंगेशपुर ड्रेन टूटने से बाढ़ का कहर, सेना और SDRF राहत कार्यों में जुटे, 150 गाड़ियां डूबीं, कॉलोनियां जलमग्न

“अमेरिका नहीं, इजरायल सबसे ताकतवर”

सांचेज ने कहा—”अमेरिका अब दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश नहीं है। असल ताकत इजरायल के पास है, जो अमेरिका को नियंत्रित करता है।” उन्होंने दावा किया कि ट्रंप की नीतियों ने MAGA (Make America Great Again) समर्थकों को भी नाराज़ कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here