LPG Price news : LPG हुआ सस्ता: जानिए आपके शहर में कितने कम हो गए दाम

Sanjay Sahu
LPG Price news

LPG Price news : नई दिल्ली : 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट सरकार ने दस रुपये घटा दिया है. नया रेट आज से लागू हो गया है. पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर का दाम पांच रुपये घटाया गया था. 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1580.50 रुपये का मिलेगा. पहले यह 1590.50 रुपये का था. कोलकाता में अब इसका दाम 1684 रुपये, मुंबई में 1531 रुपये और चेन्‍नई में 1739.50 रुपये हो गया है.

LPG Price news : मनोरंजन टिकट बुकिंग

 

LPG Price news : IOCL यानी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 किलो वाले गैस सिलिंडर की कीमतों में 10 रुपये तक की कमी की गई है. दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर अब 1580.50 रुपये का मिलेगा. पहले इसकी कीमत यहां 1590.50 रुपये थी

LPG Price news : घरेलू गैस सिलिंडर का दाम

LPG Price news : तेल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. देश में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलिंडर का दाम पुराना ही चल रहा है. ज्‍यादातर शहरों में इसकी कीमत 850 रुपये लेकर 960 रुपये के बीच है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां घरेलू एपीजी सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा है, जबकि मुंबई में 852.50 रुपये में मिल रहा है. लखनऊ में इसकी कीमत 890.50 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये और पटना में 951 रुपये है.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *