Kharora News : विश्व एड्स दिवस के अवसर पर खरोरा में रैली का आयोजन

0
90
Kharora News
Kharora News

Kharora News : रोहित वर्मा /खरोरा : पीएमश्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी–अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य रजनी मिंज ने एड्स को गंभीर बीमारी बताते हुए इसके प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने परिवार एवं समाज में जागरूकता फैलाने में योगदान दें।

 

Kharora News : रैली के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता संदेशों से युक्त पोस्टर और बैनर के साथ मार्च किया तथा लोगों को एड्स के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षिका रजनी त्रिपाठी और रीतारानी वर्मा ने भी छात्रों को बीमारी से संबंधित सही जानकारी रखने और इसे रोकने के उपायों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

 

Kharora News : विद्यालय में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर एवं बैनर निर्माण गतिविधि के माध्यम से छात्रों को जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

 

Kharora News : कार्यक्रम में प्राचार्य रजनी मिंज, व्याख्याता शाहिना परवीन, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, प्रिया संघवी, अनिल कुमार कुर्रे, अरविंद नायक, कल्याणी साहू, नीलम वर्मा, निकिता वर्मा, यतिराम कन्नौजे, यश अमलानी, कविता देवांगन सहित विद्यालय के समस्त छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here