Saturday, April 4, 2026
26.5 C
Raipur

meerut News :मजदूर के नाम पर दिल्ली में बनी फर्जी कंपनी, आयकर का 68 लाख का नोटिस मिलने पर हुआ खुलासा

meerut News :मेरठ। किठौर क्षेत्र के बोंद्रा गांव के मजदूर आसिफ अली के नाम पर धोखाधड़ी कर दिल्ली में एक फर्जी कंपनी खोल दी गई। इस कंपनी के नाम पर करोड़ों का कारोबार दिखाया गया, जिसके चलते आयकर विभाग ने आसिफ को 67.90 लाख रुपये का नोटिस भेज दिया। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले आसिफ को जब इस मामले की जानकारी हुई, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

meerut News :आसिफ अली का कहना है कि वह कभी दिल्ली गया ही नहीं और न ही किसी कंपनी का मालिक है। वह कभी-कभी आरा मशीन पर और कभी फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता है। दो कमरों के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहने वाले आसिफ ने जब आयकर विभाग से संपर्क किया, तो अधिकारियों को भी उसके हालात देख हैरानी हुई, लेकिन फिर भी न तो नोटिस वापस लिया गया और न ही ठोस कार्रवाई हुई।

meerut News :थक हारकर आसिफ ने एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा से शिकायत की। जांच के बाद सामने आया कि 2018 में उसके आधार और पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर दिल्ली के हैदरपुर में “ऋद्धि सिद्धि इंटरप्राइजेज” नाम से कंपनी बनाई गई थी। कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन दिखाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को जांच सौंपी और कंपनी का पूरा रिकॉर्ड मंगवाया।

meerut News :पुलिस ने मामला फर्जीवाड़ा और दस्तावेजों के दुरुपयोग का पाया और अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि एक बड़ा गिरोह इस तरह के फर्जी कंपनियों का संचालन कर काले धन को वैध बनाने के काम में लगा हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कंपनी का लेनदेन किन-किन खातों और अन्य कंपनियों से हुआ।

meerut News :एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साइबर क्राइम टीम पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories