Wednesday, April 1, 2026
34 C
Raipur

M.P News : मध्य प्रदेश बना वैश्विक पर्यटन हब, राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर मंत्री धर्मेंद्र लोधी का संदेश

भोपाल। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “भारत का हृदय स्थल मध्य प्रदेश आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना चुका है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्राकृतिक वैभव, सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक धरोहरें देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र हैं।

नेशनल पार्क से लेकर विरासत तक, पर्यटन का खजाना

पर्यटन मंत्री श्री लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंचुरी वाला राज्य है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट, चीता स्टेट, लेपर्ड स्टेट, घड़ियाल स्टेट और वल्चर स्टेट के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के जंगल, नदियां, झीलें और पर्वतीय क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा उदाहरण हैं।

पर्यटकों की संख्या में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

मंत्री श्री लोधी ने बताया कि बीते वर्ष लगभग 14 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्य प्रदेश आए, जो इस बात का प्रमाण है कि राज्य तेजी से वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक मजबूत हब के रूप में उभर रहा है। सरकार पर्यटन अधोसंरचना, सुविधाओं और प्रचार-प्रसार पर लगातार काम कर रही है।

Read More : CG NEWS : ‘जर्नी ऑफ सेनिटेशन हाइजिन जोश’ से बदली स्वच्छता की तस्वीर, स्वच्छ भारत मिशन की नई दिशा: एमसीबी का ‘जर्नी ऑफ सेनिटेशन हाइजिन जोश’ मॉडल

‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा का संदेश

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान उसकी भारतीय संस्कृति और ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा है। पर्यटन मंत्री होने के नाते उन्होंने देश-विदेश के पर्यटकों को आमंत्रित करते हुए कहा, “आईए, मध्य प्रदेश आइए और यहां की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और विरासत का अनुभव कीजिए।”

नर्मदा जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इसी अवसर पर संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र लोधी ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शास्त्रों और पुराणों में मां नर्मदा का स्थान अत्यंत पवित्र और महिमामय बताया गया है। मां नर्मदा करोड़ों लोगों को जीवन और आजीविका प्रदान करती हैं।

नर्मदा की पवित्रता बनाए रखने की अपील

मंत्री श्री लोधी ने नर्मदा जयंती के अवसर पर सभी नागरिकों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे मां नर्मदा के जल को स्वच्छ रखने, उनकी पवित्रता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories