Saturday, March 14, 2026
31.5 C
Raipur

M.P Weather : मध्य प्रदेश में मार्च में ही भीषण गर्मी, नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री पार, मौसम विभाग ने जारी की एडवायजरी

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू जैसे हालात बन गए हैं।

शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले में लगातार दूसरे दिन भी तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए काफी अधिक माना जा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग का कहना है कि 15, 16 और 17 मार्च के दौरान प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

इन इलाकों में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिले शामिल हैं। बारिश होने से इन क्षेत्रों में तापमान में थोड़ी गिरावट सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है।विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते तापमान के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि लगातार गर्मी में रहने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलेंसाथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी हो।इसके अलावा घर के अंदर तापमान को नियंत्रित रखने के लिए ओवन जैसे ज्यादा गर्मी पैदा करने वाले उपकरणों का उपयोग सीमित करने की भी सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है तापमान

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है। यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान देखने को मिल सकता है।ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की एडवायजरी का पालन करने की जरूरत है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : बुरहानपुर में एटीएम से निकले नकली नोट, पैसे निकालने पहुंचे युवक को लगा झटका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले...

C.G News : रायपुर में LPG सिलेंडर की किल्लत, ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम हुआ ठप

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रायपुर में इन दिनों एलपीजी...

M.P Crime : क्रेडिट कार्ड के नाम पर इंदौर के व्यापारी से 8.59 लाख की साइबर ठगी

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:  इंदौर में साइबर ठगी का एक...

M.P News : इंदौर में अवैध आइस कैंडी फैक्ट्री पर कार्रवाई, 190 किलो कैंडी जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : गर्मी का मौसम शुरू होते...

M.P News : इंदौर के भागीरथपुरा जलकांड के मृतकों की अस्थियां हरिद्वार ले जाएगी कांग्रेस

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में...

Related Articles

Popular Categories