Monday, March 2, 2026
26.3 C
Raipur

Lab Attendant Document Verification : छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती 2023 के दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू, DV शेड्यूल जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) भर्ती परीक्षा 2023 की चयन प्रक्रिया अब अगले महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन का कार्य 8 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया रायपुर स्थित क्षेत्रीय अपर संचालक (रूसा) कार्यालय, विज्ञान महाविद्यालय परिसर में प्रतिदिन सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक दो पालियों में चलेगी।

Read More : CG NEWS : आयुक्त दुर्ग संभाग का एक दिवसीय बेमेतरा दौरा, धान खरीदी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, किसानों से ली जमीनी हकीकत की जानकारी

430 पदों के लिए तीन गुना अभ्यर्थी बुलाए गए
आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग डॉ. संतोष देवांगन के अनुसार, कुल 430 पदों के लिए तीन गुना उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया गया है। विभाग ने श्रेणीवार विस्तृत सूची भी जारी की है—

सामान्य वर्ग – 538 अभ्यर्थी

  • 164 महिला
  • 374 पुरुष

अन्य पिछड़ा वर्ग – 190 अभ्यर्थी

  • 56 महिला
  • 134 पुरुष

अनुसूचित जाति – 159 अभ्यर्थी

  • 46 महिला
  • 113 पुरुष

अनुसूचित जनजाति – 419 अभ्यर्थी

  • 123 महिला
  • 296 पुरुष

इसके अतिरिक्त,

  • दिव्यांग अभ्यर्थी – 91
  • भूतपूर्व सैनिक वर्ग – 206

भी सत्यापन में शामिल होंगे। सभी उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज़ों के साथ उपस्थिति अनिवार्य है, अन्यथा चयन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

Read More : CG NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विधिक जागरूक्ता शिविर का आयोजन किया गया

पारदर्शिता के लिए आठ समितियाँ गठित
उच्च शिक्षा विभाग ने दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए आठ समितियों का गठन किया है। हर समिति में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। ये समितियाँ प्रतिदिन निर्धारित समय में अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज़ों की जाँच करेंगी।

  • अभ्यर्थियों के लिए विशेष निर्देश
    निर्धारित तारीख और समय पर पहुँचें
  • सभी मूल दस्तावेज़ और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियाँ लेकर आएँ
  • ऑनलाइन आवेदन की रसीद एवं प्रवेश पत्र साथ रखें
  • गलत या अपूर्ण दस्तावेज़ पाए जाने पर उम्मीदवार अस्वीकार किए जा सकते हैं

राज्यभर के छात्रों के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया
लैब अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2023 में रिकॉर्ड संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब दस्तावेज़ सत्यापन की शुरुआत से चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। दिसंबर के अंत तक अंतिम चयन सूची जारी होने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories