Thursday, September 17, 2026
Home National Bomb Threat : कुवैत–हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में ‘ह्यूमन बम’ की धमकी,...

Bomb Threat : कुवैत–हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में ‘ह्यूमन बम’ की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

Indigo Flight Emergency Landing
इंडिगो फ्लाइट में ‘ह्यूमन बम’ की धमकी

नई दिल्ली : कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट को ‘ह्यूमन बम’ की धमकी मिलने के बाद तुरंत मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया।यह धमकी दिल्ली एयरपोर्ट पर एक ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें उड़ान को लेकर गंभीर सुरक्षा खतरा बताया गया था। अधिकारियों ने इसे अत्यंत संवेदनशील मानते हुए अलर्ट जारी कर दिया।

सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट
ईमेल में मानव बम की बात सामने आते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी एक्टिव मोड पर आ गई।फ्लाइट जैसे ही भारत के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई, उसे सुरक्षा कारणों से तुरंत मुंबई एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया।यात्रियों और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए CISF, बॉम्ब स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमें पहले से ही रनवे पर तैनात रखी गई थीं।

Read More : Jabalpur News : बरगी के निगरी गांव में गंदे पानी का कहर: 100 से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य सेवाएँ ठप

मुंबई एयरपोर्ट पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
खबर बनने तक विमान के लैंडिंग और जांच का इंतजार था, लेकिन सुरक्षा बलों ने पहले ही एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर डाल दिया था।
अधिकारियों के अनुसार—

  • इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें तैयार
  • बम निरोधक दस्ते तैनात
  • यात्री सुरक्षा प्राथमिकता

इंडिगो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Read More : Triple Murder : टीकमगढ़ में ट्रिपल मर्डर का खुलासा : जमीनी विवाद में 3 सगे भाइयों की नृशंस हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

देश में बढ़ रहे बम धमकी ईमेल
यह धमकी ऐसे समय आई है जब देश में लगातार फर्जी बम ईमेल के मामले बढ़ रहे हैं।ठाणे के मीरा रोड इलाके में एक निजी स्कूल को भी सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।पुलिस ने पूरे परिसर की तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसे ‘होक्स मेल’ माना गया।इन घटनाओं के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने सभी

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here