Reva News: रीवा में धरने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, कल्पना मिश्रा के पिता को हटाने का कर रहे थे विरोध

Sanjay Sahu
Reva News

Reva News: रीवा : रीवा के सिरमौर चौराहे पर कल्पना मिश्रा के समर्थन में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान 17 सितंबर को कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। दरअसल, इससे एक दिन पहले 16 सितंबर को कल्पना मिश्रा के पिता राम शिरोमणि मिश्रा पिछले 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे, जिन्हें पुलिस ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए धरना स्थल से जबरन उठाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में विधायक अभय मिश्रा 17 सितंबर को धरना स्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने विधायक को भी अपने साथ थाने ले गई।

Reva News: रीवा के शासकीय गांधी स्मारक अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद से कल्पना मिश्रा का मामला लगातार सुर्खियों में है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार डॉक्टरों पर एफआईआर की मांग की है। मामले में डीन और अधीक्षक को हटाने के साथ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर भी कार्रवाई की जा चुकी है।मृतिका कल्पना मिश्रा के पिता राम शिरोमणि मिश्रा ने जिम्मेदारों पर एफआईआर की मांग को लेकर सिरमौर चौराहे पर आमरण अनशन शुरू किया था। 15 दिनों तक उनका अनशन जारी रहा और कांग्रेस समेत कई सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।

Reva News: लेकिन 16 सितंबर को पुलिस और प्रशासन की टीम धरना स्थल पहुंची और राम शिरोमणि मिश्रा को स्वास्थ्य का हवाला देते हुए धरना स्थल से उठाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। धरना स्थल पर मौजूद अन्य लोगों को भी पुलिस अपने साथ ले गई और टेंट हटाया गया। इसी कार्रवाई के विरोध में 17 सितंबर को कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा कल्पना मिश्रा के परिजनों और समर्थकों के साथ खड़े होने के लिए सिरमौर चौराहे स्थित धरना स्थल पहुंचे। विधायक ने पुलिस द्वारा कल्पना के पिता को धरना स्थल से उठाए जाने का विरोध किया और न्याय की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन किया।इसी दौरान पुलिस ने विधायक अभय मिश्रा को हिरासत में लिया और अपने साथ थाने ले गई।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *