Friday, February 13, 2026
19.2 C
Raipur

The patwari was trapped : ₹500 की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ पटवारी : नामांतरण के लिए मांगे थे ₹2000

The patwari was trapped : रीवा। रीवा जिले में लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी को ₹500 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है, जो उसने एक भूखंड के नामांतरण के बदले मांगी थी।

लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक संदीप सिंह ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महसुआ निवासी राजेश यादव ने अपनी पत्नी के नाम खरीदे गए भूखंड के नामांतरण के लिए पटवारी से संपर्क किया था। इस काम के लिए पटवारी ने शिकायतकर्ता से ₹2000 की रिश्वत की मांग की थी।

The patwari was trapped : शिकायतकर्ता राजेश यादव ने पटवारी की लगातार पैसे की मांग से तंग आकर पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में कर दी। लोकायुक्त पुलिस ने पहले शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, और जब शिकायत सही पाई गई, तो ट्रैप की योजना बनाई गई।

The patwari was trapped : रिश्वतखोर पटवारी की पहचान नवीन गुप्ता (42 वर्ष) पिता राम मूर्ति गुप्ता के रूप में हुई है, जो हल्का बरेही, तहसील रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ है। शिकायतकर्ता पहले ही पटवारी को ₹1000 दे चुका था, लेकिन शेष ₹1000 में से ₹500 की राशि लेने के लिए पटवारी लगातार दबाव बना रहा था।

शनिवार की सुबह पटवारी नवीन गुप्ता ने शेष बची रिश्वत की राशि लेने के लिए शिकायतकर्ता को अपने कृष्णा कुंज स्थित आवास पर बुलाया। पूर्व से तैयार लोकायुक्त की टीम भी सादे कपड़ों में मौके पर मौजूद थी। जैसे ही पटवारी ने शिकायतकर्ता से ₹500 लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds