Thursday, April 2, 2026
31.4 C
Raipur

Korba News : महुआ पेड़ पर युवक का संदिग्ध शव: रात में डाला था स्टेटस – ‘आखिरी बार देख लो’, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

Korba News : कोरबा। जिले के वनांचल ग्राम बोतली में एक युवक की संदिग्ध हालत में फांसी पर झूलती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय सांझी लाल राठिया पिता रायसिंह राठिया के रूप में हुई है। उसका शव गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत में महुआ के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि उसका दाहिना हाथ भी रस्सी से बंधा हुआ था, जो उसकी भुजा के सहारे पेड़ की एक शाखा से जुड़ा था। शव की यह स्थिति सामान्य आत्महत्या के मामले से अलग लग रही थी, जिससे घटना को लेकर संदेह गहराता जा रहा है।

Korba News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसमें उसने घटना से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर “आखिरी बार देख लो” लिखा था। इस स्टेटस को कई लोगों ने देखा और उस पर प्रतिक्रिया भी दी।

Korba News : परिजनों ने बताया कि सांझी की मां का कुछ साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद वह घर और खेती की जिम्मेदारी अकेले उठा रहा था। रोज की तरह वह रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था, लेकिन सुबह वह घर में नहीं मिला। परिजन पहले यही समझे कि वह खेत चला गया होगा, लेकिन कुछ ग्रामीण जब जंगल की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई देखी।

Korba News : घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Korba News : सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल फोन की डिजिटल जांच के साथ-साथ अन्य संदिग्ध पहलुओं की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories