KATNI NEWS : कटनी: वृंदावन की तर्ज पर होली का पर्व कटनी में मनाया गया। कटनी शहर के 100 वर्षों पुराने गोविंद देव मंदिर में भगवान के भजनों में होली के रंगों में भक्त झूमते नजर आए – मंदिर प्रबंधक के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों के लिए मंदिर परिसर पर होली के पावन पर्व का कार्यक्रम रखा गया था जिस पर बड़ी संख्या में शहर के श्रद्धालु पहुंचकर होली के पर्व पर झूमते गाते नजर आए।











