तमिलनाडु: 27 सितंबर की रात विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) रैली में हुई भगदड़ में 40 लोगों की मौत और 70 से अधिक घायल हो गए। इस दौरान घायलों की मदद के लिए तैनात एम्बुलेंसों पर रैली के TVK कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिससे बचाव कार्य में देरी हुई।
एम्बुलेंस सर्विस प्रोवाइडर सूर्या ने बताया कि उनकी टीम रैली स्थल के पास तैनात थी। भीड़ में अफरा-तफरी के दौरान 5 एम्बुलेंसों को निशाना बनाया गया, एक ड्राइवर की चाबी और फोन छीन लिए गए। इस कारण घायलों को अस्पताल पहुँचाने में लगभग दो घंटे की देरी हुई।
Read More : MP News : सराफा दुकानदार की आंखों के सामने पायल पार कर गईं महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगदड़ की मुख्य वजह भीड़ का अनियंत्रित बढ़ना, संकरी गलियां और विजय के 7 घंटे देरी से रैली स्थल पर पहुँचना रही।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस त्रासदी के बाद तमिलनाडु सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की और हादसे की न्यायिक जांच शुरू की है। अभिनेता विजय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।











