Kanker Fraud News : रियल एस्टेट और फॉरेक्स के नाम पर 72 लाख की ठगी…..

कांकेर, 27 मई — Kanker Fraud News : दो महीने में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर निवेशकों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कांकेर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रियल एस्टेट और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी की थी।

 Kanker Fraud News : पुलिस के अनुसार, आरोपी “अफशा प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड” और “आगाज इंफ्रा मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड” (जिसे ट्रेडिंग टायर्स एकेडमी के नाम से भी प्रचारित किया गया) जैसी कंपनियों के जरिए आम लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करते थे। इन कंपनियों ने वादा किया था कि दो महीने में निवेश की गई राशि को दोगुना कर रिटर्न दिया जाएगा।

शुरुआत में कुछ लोगों को मामूली रिटर्न देकर विश्वास पैदा किया गया, लेकिन धीरे-धीरे निवेशकों की भारी रकम लेकर आरोपी फरार हो गए। शिकायतों के आधार पर कांकेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories