Monday, May 18, 2026
37.1 C
Raipur

operation cyber shield : ऑपरेशन साइबर शील्ड: 11 अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब के नाम पर करते थे ठगी

operation cyber shield : रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले 11 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

operation cyber shield : गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र से 5, उत्तरप्रदेश से 2 तथा तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उड़ीसा से एक-एक आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के खिलाफ देशभर के 66 अलग-अलग थाना और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं।

operation cyber shield : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर अपराधों में शामिल मुख्य आरोपियों के खिलाफ तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर कार्रवाई की गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

operation cyber shield : पुलिस द्वारा दर्ज प्रमुख प्रकरण:

प्रकरण 1
प्रार्थी माया तिवारी पटेल से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 89 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में थाना राखी में अपराध क्रमांक 115/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण 2
जयंत चंद्राकर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 26 लाख रुपये की ठगी की गई। थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 283/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

प्रकरण 3
सत्येंद्र श्रीवास्तव से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 32 लाख रुपये की ठगी की गई। थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 228/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण 4
कपिल दासवानी से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 15 लाख रुपये की ठगी की गई। थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 14/24 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ।

प्रकरण 5
राहुल सिंह से शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर 18 लाख रुपये की ठगी की गई। थाना रेंज साइबर में अपराध क्रमांक 13/24 धारा 318(4) भा.न्या.सं. एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इन सभी मामलों में बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, वीडियो फुटेज, मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर और व्हाट्सएप से प्राप्त जानकारियों का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी ऑनलाइन निवेश या नौकरी के ऑफर में सतर्क रहें और ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर सेल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

गिरफ्तार आरोपी

1 ओंकार बंगारी पिता शंकर बंगारी उम्र 27 वर्ष पता जगत नागर,मोशी, पुणे महाराष्ट्र
(इसके विरुद्ध कुल 11 रिपोर्ट पंजीबद्ध है, भूमिका- धोखाधड़ी की रकम विभिन्न लेयर के बैंक खाता के माध्यम से प्राप्त कर अन्य आरोपियों तक पहुंचाना)

2 पवन शाखाराम बुरकुल पिता शाखाराम बुरकुल उम्र 23 वर्ष पता चिताली, जालना महाराष्ट्र
(इसके विरुद्ध कुल 6 रिपोर्ट पंजीबद्ध है, भूमिका- कमीशन बेसिस पर फर्जी बैंक खाता खुलवाना)

3 रितेश पिता गणेश बारहटे पता गायत्री राव हाउस गजानन नगर सीडको नियर शुभम पार्क सीडको नाशिक महाराष्ट्र
(इसके विरुद्ध कुल 17 रिपोर्ट पंजीबद्ध है, भूमिका- फर्जी कम्पनी के बैंक खाता के माध्यम से रकम को घूमाना)

4 साहिल संतोष महले पिता संतोष महले पता महासू पाटिल वाडा नाशिक महाराष्ट्र
(इसके विरुद्ध कुल 5 रिपोर्ट पंजीबद्ध है, भूमिका- कमीशन बेसिस पर बैंक खाता खुलवाना)

5 युवराज आठवले पिता खंडू आठवले उम्र 21 वर्ष पता वडेगांव कामटी सोलापुर महाराष्ट्र
(भूमिका- धोखाधड़ी करने के फर्जी प्रमोशनल मैसेज भेजना)

6 राजू शर्मा पिता हरेंद्र शर्मा उम्र 18 वर्ष पता कैथवालिया, तरिया सुजान कुशीनगर उत्तरप्रदेश
(भूमिका- यूट्यूबर, धोखाधड़ी करने के लिए शोशल मीडिया में प्रमोशनल वीडियो वायरल करना तथा गिरोह में अन्य लोगों को जोड़ना)

7 आकाश बरनवाल पिता ओम प्रकाश बरनवाल उम्र 24 वर्ष पता संजय पूरम, इंदिरा नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश
(भूमिका- कमीशन लेकर फर्जी बैंक खाता की व्यवस्था करना)

8 डोंतामाला किशोर कुमार, पिता डी जयाराजू उम्र 40 वर्ष हैदराबाद तेलंगाना
(इसके विरुद्ध कुल 9 रिपोर्ट पंजीबद्ध है, भूमिका- फर्जी कम्पनी के बैंक खाता के माध्यम से रकम को घूमाना)

9 आनंद बड़ोनिया पिता स्व. माधव लाल बड़ोनिया उम्र 37 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 21 थाना डबरा सीटी ग्वालियर मध्यप्रदेश
(इसके विरुद्ध कुल 14 रिपोर्ट पंजीबद्ध है, भूमिका- शेयर ट्रेडिंग फ्राड को योजनाबद्ध क्रम में पूर्ण कराना)

10 भवानी सिंह राजपूत पिता गोपाल सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष पता नावेद बेरा भवन्ता थाना पिशनगंज अजमेर राजस्थान
(इसके विरुद्ध कुल 4 रिपोर्ट पंजीबद्ध है, भूमिका- कमीशन बेसिस पर फर्जी बैंक खाता खुलवाना)

11 भागीरथी महतो पिता सुदर्शन महतो उम्र 21 वर्ष पता खटंगकुड़ बिसरा सुंदरगढ़ उड़ीसा
(भूमिका- धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी प्रमोशनल मैसेज भेजना तथा गिरोह में अन्य लोगों को जोड़ना)

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

किसानों की समस्याओं को लेकर रतलाम कांग्रेस ने किया पुतला दहन…

Farmer Protest:Indian National Congress और जिला किसान कांग्रेस द्वारा...

Related Articles

Popular Categories