Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

Jimikand Recipe: जिमीकंद रेसिपी: पोषण से भरपूर जिमीकंद की स्वादिष्ट सब्जी ऐसे बनाएं

Jimikand Recipe: जिमीकंद जिसे सूरन भी कहा जाता है, जमीन के नीचे उगने वाली ऐसी सब्जी है जिसमें विटामिन A, C, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन पाचन को बेहतर बनाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर से हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी कम होती है, जिससे यह वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद है।

 

Jimikand Recipe: जिमीकंद की सब्जी बनाने की सामग्री

 

Jimikand Recipe: 500 ग्राम जिमीकंद, 2 प्याज, 2 टमाटर, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, आधा चम्मच जीरा, 1 तेज पत्ता, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, 3 बड़े चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक और सजाने के लिए हरा धनिया।

 

READ MORE : Baaghi 4 Trailer : मोहब्बत के लिए खूंखार बने टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त की डरावनी एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

 

Jimikand Recipe: जिमीकंद की सब्जी बनाने की विधि

Jimikand Recipe: सबसे पहले जिमीकंद को छोटे टुकड़ों में काटकर नमक मिले पानी में उबाल लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, तेज पत्ता डालकर तड़कने दें। फिर बारीक कटी प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। इसके बाद कटे टमाटर डालें और उन्हें पकने दें।

Jimikand Recipe: जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब उबले हुए जिमीकंद के टुकड़े मसाले में डालें और धीमी आंच पर 8-10 मिनट पकाएं। अंत में गरम मसाला डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें। यह स्वादिष्ट सब्जी गरम-गरम रोटी, पराठा या चावल के साथ और भी लाजवाब लगती है।

 

READ MORE : UIDAI लाएगा e-Aadhaar ऐप, घर बैठे अपडेट होंगे नाम-पता-जन्मतिथि और मोबाइल नंबर

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds